थम्मुडु 2025 में रिलीज़ हुई एक भारतीय तेलुगु भाषा की सर्वाइवल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन वेणु श्रीराम ने किया है और निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के माध्यम से दिल राजू ने किया है। फिल्म में नितिन, सप्तमी गौड़ा, लाया और वर्षा बोलम्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। बी. अजनीश लोकनाथ ने साउंडट्रैक और संगीत तैयार किया है, जबकि के. वी. गुहान, समीर रेड्डी और सत्यजीत पांडे ने छायांकन और प्रवीण पुदी ने संपादन का काम संभाला है।
कहानी शुरू होती है जय से – एक बेहतरीन तीरंदाज़, जिसका सपना है 2025 आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतना। लेकिन कोच उसकी प्रैक्टिस से खुश नहीं और उसे कहता है कि पहले अपनी मानसिक रुकावट दूर करे।
जय का सबसे बड़ा सहारा है उसकी सबसे अच्छी दोस्त चित्रा, जो एक बिज़नेस वुमन है। उसकी बातें जय को अपने बचपन का दर्द याद दिलाती हैं – अपनी बड़ी बहन स्नेहलता से बिछड़ने का।
स्नेहलता ने बचपन में अपने प्यार से शादी का वादा किया था, लेकिन पिता ने विरोध किया। शादी से रोकने के लिए उसने भागने का प्लान अपने छोटे भाई जय को एक चिट्ठी में लिखा, लेकिन ये चिट्ठी पिता के हाथ लग गई। नतीजा – उसकी जबरदस्ती किसी और से शादी कर दी गई। शादी के बाद स्नेहलता को पता चला कि उसका प्रेमी आत्महत्या कर चुका है। गुस्से और टूटे दिल के साथ उसने अपने परिवार से नाता तोड़ दिया।
सालों बाद जय और चित्रा, स्नेहलता को खोजते हुए हैदराबाद पहुँचते हैं और पाते हैं कि वह अब झांसी किरणमयी नाम से एक सख्त और ईमानदार IAS ऑफिसर है। झांसी ने विजाग
केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट के झूठे रिपोर्ट पर साइन करने से मना कर दिया है और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया है।
लेकिन यह लड़ाई उसे एक ताकतवर और भ्रष्ट उद्योगपति अगरवाल के निशाने पर ले आती है – जिसे 20 डेसिबल से ऊपर की आवाज़ सहन नहीं होती।
हर 12 साल में लगने वाले पगडालम्मा जातरा में झांसी अपने परिवार के साथ अंबारागोडुगु के जंगलों में जाती है – जो डकैतों का अड्डा है। यहाँ अगरवाल हमला करवाता है। इसी बीच जय वहाँ पहुँचकर अपनी बहन से मिलता है, लेकिन पहचान उजागर नहीं करता। वह तय करता है कि चाहे जो हो, झांसी और उसके परिवार की रक्षा करेगा।
अगरवाल का गुंडा फ्रांसिस एक करोड़ का इनाम घोषित करता है। जय मदद के लिए कॉल सेंटर वर्कर रत्ना से संपर्क करता है, जो फोन पर उनका गाइड बनती है और उन्हें गुट्टी नाम की एक लालची महिला से मिलवाती है।
रास्ते में डकैत सरदार मुरुगन हमला करता है, गुट्टी की गाड़ी तोड़ देता है, और झांसी की भाभी को प्रसव पीड़ा होने लगती है। जय, चित्रा, और रत्ना की मदद से बच्ची का जन्म होता है – जिसका नाम चामुंडेश्वरी रखा जाता है।
बाद में गुट्टी इनाम के लालच में फ्रांसिस से मिल जाती है। वह झांसी और परिवार को फँसाती है, लेकिन चित्रा उससे भिड़ जाती है। जान की बाजी लगाकर चित्रा जय को बचाती है और दम तोड़ देती है। जय उसे बरगद के नीचे दफन करता है।
फ्रांसिस, मुरुगन और अगरवाल तीनों अपनी-अपनी चाल चलते हैं। जय अपनी तीरंदाज़ी से फ्रांसिस को मार देता है और ट्रॉमा से बाहर निकल आता है। मुरुगन को रत्ना खत्म करती है।
अंत में, झांसी रिपोर्ट समय पर जमा करती है। जय अगरवाल को बंधक बनाकर पीड़ितों के सामने छोड़ देता है, जहाँ तेज़ आवाज़ से उसकी मौत हो जाती है। सरकार उसकी संपत्ति जब्त कर लेती है और पीड़ितों को इंसाफ मिलता है।
झांसी सबके सामने कहती है – “जय मेरे लिए भगवान का दिया हुआ भाई है।”
फिल्म खत्म होती है जय के चित्रा की कब्र पर श्रद्धांजलि देने और रत्ना को अपनाने के साथ।



.jpg)

0 Comments