A WIDOW'S GAME - SPANISH CRIME FILM HINDI REVIEW

 



A Widow’s Game – Netflix की सस्पेंस से भरी सच्ची घटना पर आधारित क्राइम ड्रामा है।

निर्देशक: Carlos Sedes
मुख्य कलाकार: Ivana Baquero, Tristán Ulloa, Carmen Machi
आधारित: 2017 में स्पेन के Patraix इलाके में हुई असली हत्या की घटना पर है।

 

कहानी शुरू होती है पुलिस ऑफिसर Eva से, जिसे एक खौफनाक हत्या की जांच सौंपी गई है। Arturo नाम का शख्स पार्किंग गैरेज में कई बार चाकू से घायल होकर मरा हुआ मिलता है। पुलिस को शक है कि हमला अचानक और ताकतवर आदमी ने किया है।

आर्टुरो की पत्नी Maria (जिसे सब "Maje" कहते हैं) अस्पताल में नर्स है और पुलिस के सामने बेहद दुखी पत्नी का किरदार निभाती है। लेकिन Eva को जल्द ही शक हो जाता है कि मामला इतना सीधा नहीं है। जांच में पता चलता है कि शादी से पहले Maje का एक अफेयर था, जिसे Arturo ने माफ तो किया, लेकिन इसके बाद वो बेहद शक करने वाला और कंट्रोल करने वाला पति बन गया।

पुलिस फोन टैपिंग से Maje की डबल लाइफ का खुलासा करती है। दिन में वो मासूम, पीड़ित पत्नी बनकर लोगों से सहानुभूति बटोरती है, लेकिन रात में पार्टियों में जाकर कई मर्दों के साथ रिश्ते बनाती हैजिनमें एक को-वर्कर, Daniel नाम का पार्टी में मिला शख्स, और कई और लोग शामिल हैं।

Arturo को उसके चाल-चलन पर शक हो जाता है और दोनों में लड़ाई बढ़ती जाती है। आखिरकार Arturo उसे घर छोड़ने को कह देता है। इसके बाद Maje, हर उस आदमी को जिसे वो फंसाती है, कहने लगती है कि उसका पति उसे मारता-पीटता है और काश वो मर जाए।

इसी दौरान उसकी नज़र अपने को-वर्कर Salva पर पड़ती है, जो शादीशुदा है और अस्पताल में ही काम करता है। Maje उसे भावनाओं में फंसाकर Arturo को मारने के लिए राज़ी करने लगती है। वो उसे पार्किंग गैरेज का लोकेशन और समय भी बता देती है। Salva अपने दोस्तों को बताता है कि वो Maje के प्यार में पागल है। लेकिन हत्या के बाद Salva टूटने लगता है, खासकर जब उसे पता चलता है कि Maje अब भी Daniel से मिल रही है।

Eva एक चाल चलती है — Arturo के परिवार से कहलवाती है कि पुलिस को असली कातिल का पता चल गया है। घबराकर Maje, Salva को कॉल करती है। जब वो जवाब नहीं देता, तो वो पूरा इल्ज़ाम Salva पर डाल देती है, कहती है कि वो उससे पागलों की तरह मोहब्बत करता था और उसी ने हत्या की।

लेकिन पुलिस सारे सबूत, फोन रिकॉर्ड और गवाहियों को जोड़कर आखिरकार Maje और Salva दोनों को गिरफ्तार कर लेती है। कोर्ट में दोनों पर केस चलता है।

फिल्म के अंत में असली कोर्ट केस की फुटेज दिखाई जाती है, असली कहानी के किरदारों का क्या हुआ, ये बताया जाता है और जांच के दौरान मारे गए असली पुलिस ऑफिसर को श्रद्धांजलि दी जाती है।

 

अगर आप सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम थ्रिलर पसंद करते हैं, तो "A Widow’s Game" आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेगी।



 

Post a Comment

0 Comments