STRAW - AMERICAN PSYCHOLOGICAL CRIME DRAMA FILM REVIEW IN HINDI

 



 Straw – Netflix की इमोशनल क्राइम ड्रामा थ्रिलर है। 

 

स्ट्रॉ (STRAW), एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक अपराध ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन, निर्माण और निर्देशन टायलर पेरी ने किया है। इस फिल्म में ताराजी पी. हेंसन, शेरी शेफर्ड, तेयाना टेलर, सिनबाद, रॉकमंड डनबर, एशले वर्शर, माइक मेरिल और ग्लिन टुरमैन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

स्ट्रॉ को नेटफ्लिक्स द्वारा 6 जून, 2025 को रिलीज़ किया गया था।

कहानी है Janiyah Wiltkinson कीएक सिंगल मदर, जो अपनी बीमार बेटी Aria के साथ एक टूटी-फूटी अपार्टमेंट में रहती है। सुबह Aria शिकायत करती है कि वो खुद से नहा नहीं पा रही और स्कूल में टीचर ने कह दिया कि वो लंच नहीं खरीद सकती। Janiyah का दिल टूट जाता है, लेकिन वो मजबूरी में काम पर निकल जाती है।

रास्ते में वो अपने व्हीलचेयर वाले पड़ोसी को चेंज देती है, लेकिन तभी मकान मालिक धमकी देता है कि अगर 10 बजे तक किराया नहीं मिला, तो घर से निकाल देगा। ग्रॉसरी स्टोर में नौकरी करते हुए भी उसका दिन बद से बदतर होता हैएक फैमिली उस पर गुस्सा हो जाती है और उसके बॉस Richard उसे डांट देता है।

इसी बीच स्कूल से फोन आता है कि Aria को चोट लगी है। Janiyah बताती है कि ये बाथटब में दौरे के दौरान हुआ, लेकिन स्कूल उसे तुरंत आने के लिए कहता है। बॉस उसे जाने नहीं देता, धमकी देता है कि अगर 30 मिनट में वापस नहीं आई तो नौकरी से निकाल देगा, और उसकी सैलरी देने से भी मना कर देता है।

बैंक से लंच मनी निकालने में देर हो जाती है, और स्कूल पहुँचने पर Janiyah को प्रिंसिपल और चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विस मिलते हैं, जो उसकी बेटी को कस्टडी में ले लेते हैं।

वापसी में बारिश में गाड़ी चलाते हुए वो गलती से एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को ओवरटेक कर देती है, जो बदले में उस पर ड्रिंक फेंक देता है और गाड़ी रोक देता है। पुलिस उसकी गाड़ी जब्त कर लेती है क्योंकि डॉक्यूमेंट्स एक्सपायर थे। जब वो नौकरी पर लौटती है, तो उसे फायर कर दिया जाता है। घर पहुँचने पर पता चलता है कि उसे बेदखल कर दिया गया है।

गुस्से में वो स्टोर में बॉस से भिड़ जाती है, तभी दो हथियारबंद लुटेरे आते हैं। उनमें से एक Aria का बैग मांगता है। Janiyah मना करती है, झड़प होती है और वो एक लुटेरे को गोली मार देती है। Richard उस पर आरोप लगाता है कि ये सब उसने खुद प्लान किया, और पुलिस को बुला देता है। Janiyah गुस्से में Richard को भी गोली मार देती है और उसका पेचेक लेकर भाग जाती है।

बैंक में चेक कैश करने जाती है, लेकिन आईडी होने पर टेलर मना कर देता है। मजबूरी में Janiyah गन निकालती है, और ये एक होस्टेज सिचुएशन में बदल जाता है। डिटेक्टिव Raymond उससे फोन पर बात करके भरोसा बनाने की कोशिश करता है। बाहर पब्लिक Janiyah के सपोर्ट में जुट जाती है — "Free Janiyah" के नारे लगते हैं।

इस दौरान पुलिस को शक होता है कि Aria के बैग में बम है, लेकिन सच में वो उसकी साइंस प्रोजेक्ट है। Nicole (बैंक मैनेजर) और एक टेलर इसे छुपाने या बताने को लेकर उलझ जाते हैं, क्योंकि पुलिस बम के डर से बैंक में घुसने से रुक रही है।

Raymond, उस पुलिस ऑफिसर को गिरफ्तार कराता है जिसने पहले Janiyah को परेशान किया था। Janiyah होस्टेज छोड़ देती है, लेकिन Nicole उसके साथ रहती है।

फिर फोन पर Janiyah की माँ बताती है कि Aria तो पिछली रात ही दौरे के कारण मर चुकी थी। सारा दिन वो Aria को सिर्फ अपने दिमाग में देख रही थीस्कूल का फोन, CPS का आना, सब उसकी कल्पना थी। Nicole ये सच जानती थी और उसी वजह से उसके साथ थी।

आखिरकार FBI बैंक पर हमला करती है, Janiyah को लगता है कि उसे गोली लगी है, लेकिन सच में वो शांति से Raymond के सामने सरेंडर कर देती है।

 

अगर आप इमोशन, सस्पेंस और शॉकिंग ट्विस्ट वाली फिल्मों के शौकीन हैं, तो "Straw" आपको आख़िर तक स्क्रीन से जोड़े रखेगी।



Post a Comment

0 Comments